Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राणा प्रताप पीजी कालेज का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव आज से, - पांच दिवसीय 'स्पंदन' में होती हैं विभिन्न प्रतियोगिताएं

सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बुधवार अठारह जनवरी से शुरू होगा।
यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ.अमित तिवारी ने बताया कि कालेज के सांस्कृतिक उत्सव का नाम स्पंदन है । इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें अठारह जनवरी को एकल गायन,समूह गायन व वादन प्रतियोगिता , उन्नीस जनवरी को एकल नृत्य व समूह नृत्य प्रतियोगिता , बीस जनवरी को एकांकी,मूक अभिनय एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ,पचीस जनवरी को रंगोली प्रतियोगिता होगी। छब्बीस जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों व प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय के सांस्कृतिक उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । कला संकाय से डॉ.मंजू ठाकुर, डॉ.वीना सिंह व ज्योति सक्सेना, विज्ञान संकाय से डॉ.प्रीति प्रकाश व सरस प्रकाश सिंह, वाणिज्य संकाय से बृजेश प्रताप सिंह तथा शिक्षा संकाय से डॉ.भारती सिंह अपने अपने संकाय के विद्यार्थियों के साथ इस उत्सव को व्यापक रूप देने में लगे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh