Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला कल्याण मंत्री ने मृतक आश्रितों को दिये नियुक्ति पत्र।

लखनऊ: महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री  बेबी रानी मौर्य ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिन लोगों को आज नियुक्ति पत्र मिले है वे सभी मन लगाकर एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। श्रीमती मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों को शीघ्र अतिशीघ्र नियुक्ति देने के लिये गम्भीरता से कार्य कर रही है।
बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री द्वारा  अजमिल खा पुत्र स्व0 बरकत अली,  यश रायजादा स्व0  रति रायजादा,  सुमित प्रजापति पुत्र स्व0 कांति कुमार को जनपद झांसी, श्रीमती ममता अम्बेडकर पुत्री स्व0 श्रीमती देव कन्या को जनपद कौशाम्बी, श्री उमेन्द्र कुमार पाल पुत्र स्व0 श्री संतोष कुमार पाल को जनपद बांदा,  लक्ष्मी नारायण विमल पुत्र स्व0  विनय कुमारी को जनपद कन्नौज,  आदित्य कुमार पाण्डेय स्व0 श्रीमती आशा पाण्डेय को जनपद महाराजगंज,  शिवांगी गुप्ता पुत्री स्व0  मालती गुप्ता को जनपद मथुरा,  जलाजुद्दीन पति स्व0  शाहिदा खातून को जनपद बस्ती, अरविन्द कुमार सिंह पुत्र स्व0  सुमन कुमारी को जनपद गाजीपुर के लिये कनिष्ठ सहायक पद हेतु तथा l जय प्रकाश पुत्र स्व0 दशई राजभर को जनपद गाजीपुर के लिये चतुर्थ श्रेणी पद हेतु नियुक्ति पत्र दिये गये।  
इस अवसर पर निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग  सरनीत कौर ब्रोका उपस्थित रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh