Latest News / ताज़ातरीन खबरें

11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

अतरौलिया। स्थानीय क्षेत्र के लोहरा में अमड़ी टोल प्लाजा पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर पीआईयू आजमगढ़ यूनिट के देखरेख में दिलीप बिल्डकॉन द्वारा  11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें वाहन चालकों को सीट बेल्ट ,हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की जानकारी दी गई जिससे सड़क हादसों में लोग सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक डॉ एस पी पाठक रहे। सप्ताह तक चले सड़क सुरक्षा सप्ताह के इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। परियोजना निदेशक डॉ एसपी पाठक ने बताया कि एनएचएआई के पैकेज एक के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भारी एवं अति भारी वाहनों पर सुरक्षा को लेकर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाया गया प्रत्येक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी से संबंधित पंपलेट दिया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया के चिकित्सकों द्वारा 1 सप्ताह तक यहां निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ट्रक ड्राइवरों एवं अन्य भारी गाड़ियों के ड्राइवरों का नेत्र ज्योति टेस्ट करके उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई, इसके अलावा आज छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई जो लोहरा टोल प्लाजा पर समाप्त हुई, उन्होंने बताया कि लगभग 500 से अधिक लोगों का नेत्र जांच किया गया, उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया कि प्रत्येक दशा में सुरक्षित वाहन चलाएं जिसे अपनी ओम परिवार की सुरक्षा कर सके। इस मौके पर मैनेजर विमल प्रसाद टेक्निकल मैनेजर, अभिषेक साइट इंजीनियर, श्री राम सिंह, राजमणि तिवारी, अंबर पांडे, अरुण पांडे, रंजीत शुक्ला, ब्रिज राज चौहान, तेज प्रताप शर्मा, रंजीत कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh