Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ढाबे के पास छापा, तीन लड़कियों सहित पांच धराये, आपत्तिजनक स्थिति में मिले, देखकर झुक गई शर्म से आंखें

पीलीभीत। पीलीभीत के गजरौला में हाईवे किनारे एक ढाबे के पास खाली मकान में तीन नाबालिग लड़कियां और दो लड़कों को आपत्तिजनक स्थित में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई। लड़कियों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। देर रात पुलिस ने दोनों युवकों को भी छोड़ दिया। मंगलवार देर शाम हाईवे के निकट एक ढाबे के पास खाली पड़े मकान में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ तीन लड़कों को लोगों ने देख। लोगों को जमा होता देख, एक युवक मौके से भाग गया। जबकि तीन लड़कियों और दो लड़कों के लोगों ने मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ के बाद लड़कियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। युवकों को छुड़ाने के लिए थाने के बाहर देर रात तक उनके परिजन व रिश्तेदार जुटे रहे।
पहले तो पुलिस ने युवकों को छोड़ने से मना कर दिया। कुछ देर बाद दोनों युवकों को थाने से बगैर किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि लड़कियों के परिवार वालों ने कार्रवाई से मना कर दिया है। इस पर युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। उधर, वाराणसी के भट्ठी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में 11 जनवरी को एसीपी रोहनिया और लोहता पुलिस ने छापा मारा। देह व्यापार और अनैतिक कृत्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 20 युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। वहीं, रेस्टोरेंट के अंदर केबिन से बरामद दो युवतियों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया। 20 युवकों के खिलाफ रात में मुकदमा दर्ज हुआ। लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर-विशुनपुर मार्ग स्थित भट्ठी गांव में दिल गार्डेन नामक रेस्टोरेंट है। यहां बड़े पैमाने पर नवयुवकों और युवतियों की आवाजाही लगी रहती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh