Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रधानमंत्री आवास में घोर अनियमितता की सीडीओ से शिकायत, - अखंडनगर ब्लाक के रतनपुर गांव का मामला

कादीपुर (सुलतानपुर)। अखंडनगर ब्लाक के रतनपुर गांव में अपात्रों से अनुचित लाभ लेकर प्रधानमंत्री आवास आवंटन करने का मामला सामने आया है।  
गांव निवासी चर्चित नेता राणा अजीत प्रताप सिंह के पुत्र अभिजीत सिंह ने मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है।
 अभिजीत ने नोटरी शपथपत्र देकर सीडीओ से शिकायत की है । जिसमें उन्होंने लिखा है कि ग्राम प्रधान ,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपात्रों से अनुचित लाभ लेकर आवास दिया गया है। तमाम ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है जिनके पास पक्के मकान और मोटरसाइकिल हैं और जिन्हें पहले भी आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है।
अभिजीत का आरोप है कि रतनपुर गांव में पात्र एवं निरीह व्यक्तियों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल न करके उन्हें लाभ से वंचित किया जा रहा है।
अभिजीत ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ अपात्रों की सूची भी सीडीओ को भेजी है। साथ ही यह भी कहा कि जिला स्तरीय टीम गठित कर के स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर पूरी जांच की जाय । अपात्र व्यक्तियों से धन की रिकवरी करते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाय ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh