स्वामी विवेकानंद पार्क की सफाई अभियान में जुटी भारत रक्षा दल
आजमगढ़ 11 जनवरी, गिरजाघर चौराहे पर निर्मित पार्क जहाँ ऊर्जा के पुंज युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित है, आज इस पार्क की साफ सफाई भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों द्वारा सुबह सुबह की गयी
इस सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे हरिकेश विक्रम ने बताया कि भारत रक्षा दल द्वारा विगत 25 वर्षो से महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई, माल्यार्पण आदि करके उनके जीवन संघर्षो, आदर्शों पर चर्चा करते हैं lआजमगढ़ नगर क्षेत्र में कई मूर्तियां तो लगा दी गयीं लेकिन उन्हें लावारिश हालत में छोड़ दिया गया हैं यह दृश्य हम लोगों को कष्ट देता है इसलिए हम लोग हर महापुरुष से सम्बंधित दिवसों पर यह सब करते हैं.इस पार्क में जनता के पैसों का लाखों रुपया खर्च करके फौब्बारा, टाईल्स, पत्थर आदि लगा दिए गए उसके बाद क्या हो रहा सबके सामने है,फौब्बारे के गड्ढे में पानी सड़ रहा, उसमें कीड़े पड़े हुए हैं, इस ठंढ में भी इस सड़े पानी को कार्यकर्ताओं ने बहार निकाल दिया, जिसमे से बदबू आ रही थी और कल बड़ी संख्या में लोग यहां माल्यार्पण करेंगे. उनको भी अच्छा लगे. सभी महापुरुष देश की धरोहर हैं, हम लोग उनकी स्मृतियों, चिन्हों को ऐसे नहीं छोड़ सकते.. नगर में लगी कई मूर्तियों तक पहुंचने के लिए सीढियाँ नहीं थी उसकी भी ब्यवस्था भारत रक्षा दल द्वारा कर दी गयीं हैँ, आज हम लोगों ने साफ सफाई किया कल इनके जन्म दिवस पर कई कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे. आज के सफाई कार्य में प्रमुख रूप से सुनील वर्मा, दीपक जायसवाल, हिमांशु सिंह, जयकिशन पप्पू, डॉ धीर जी आर के गुप्ता शामिल रहे।




























































Leave a comment