Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला बदर अभियुक गिरफ़्तार

आज़मगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेरपुर तिराहा के पास मंगलवार को उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराह  संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी मिर्जा अरबाज बेग पुत्र मिर्जा अरशद बेग निवासी मुस्लिमपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ जिला बदर होते हुए भी किशुनपुर में मौजूद है जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है सूचना पर विश्वाश करके उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराह कर्म0गण के मौके पर पहुंचकर मिर्जा अरबाज बेग पुत्र मिर्जा अरशद बेग निवासी मुस्लिमपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ को घेरकर पकड़ लिया गया जिसको माननीय न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट भू राजस्व आजमगढ के बाद सं0 339/2022 कम्प्यूटरीकृत बाद स0 D 202215060000339 स्टेट बनाम मिर्जा अरबाज बेग अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम 1970 में  उपरोक्त मिर्जा अरबाज बेग दिनांक 21.11.2022 को जिला बदर किया गया है तथा अभियुक्त को आदेश की एक प्रति तामिल कर नियमानुसार जनपद आजमगढ की सीमा से बाहर किया गया था लेकिन अभियुक्त उपरोक्त द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश उपरोक्त की अवहेलना की गयी और जनपद सीमा से बाहर करने के उपरान्त भी अभियुक्त अपने घर पर लगातार आ रहा है अभियुक्त द्वारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम 1970 मे पारित आदेश का उलघन किया गया है जो धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियत्रंण अधिनियम 1970 का अपराध है अभियुक्त मिर्जा अरबाज बेग पुत्र मिर्जा अरशद बेग निवासी मुस्लिमपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ को कारण बताकर आज समय करीब 07.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा माननीय न्यायालय चालान किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh