Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संपूर्णानंद स्टेडियम की दीवार गिरा, दर्जनों वाहन दबी, कमिश्नर ने कहा," क्षतिग्रस्त वाहनों के मुआवजे की प्रतिपूर्ति निर्माण कंपनी के द्वारा कराई जाएगी"

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित संम्पुणानंद स्टेडियम की दीवार आज सोमवार को भर भरा कर गिर गया।जिससे दीवार के किनारे खड़े लगभग दर्जन भर चार व दो पहिया वाहन दब गए। वाहन दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन स्वामियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संयोग अच्छा रहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।प्रत्यक्षदर्शी डालिम्स सनबीम में शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मैं आया तो यहां दीवार गिरी हुई थी। दस-बारह गाड़ियां इसके नीचे दबी हुई थीं। दो चार व लगभग दस दो पहिया वाहन दबे हुए थे। उन्होंने स्टेडियम के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन व निगम की लापरवाही की वजह से इतना अधिक गिट्टी भर दी गई कि दीवार भरभराकर गिर गई। इससे गाड़ियों का नुकसान हुआ।स्मार्ट सिटी के पीआरओ ने कहा कि गिट्टियों के अनलोड करते समय दीवार का एक हिस्सा गिर गया है।जिससे पास खड़ी गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। सभी कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो रहे हैं। घटना के बारे में टीम गठित कर जांच करवाया जाएगा।इस
प्रकरण के संदर्भ में कमिश्नर कौशलराज शर्मा ने बताया कि, प्रकरण की जांच कराई है। स्टेडियम की पुरानी दीवार वहां स्टोर गिट्टी का भार सहन न करने और ट्रक द्वारा नई गिट्टी डालने की वजह से वजन बढ़ने से ढह गई। इस दीवार को भी भविष्य में नई बनाया जाना है। यह दीवार ढहना मुख्य बिल्डिंग निर्माण कार्य से संबंधित नहीं है। इसमें क्षतिग्रस्त वाहनों के मुआवजे की प्रतिपूर्ति निर्माण कंपनी के द्वारा कराई जाएगी.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh