25 वर्षों से निरन्तर वस्त्र दान अभियान में संग्लन भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष बृहत् रूप से किया अभियान
आजमगढ़ 7 जनवरी विगत 25 वर्षों से निरन्तर वस्त्र दान अभियान चलाने में संग्लन भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष भी यह अभियान बृहत् रूप से चला रखा है इसमें संगठन के पदाधिकारी नगर के बिभन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर वितरण का कार्य कर रहे हैं इसके तहत आज पहाड़पुर चौराहे पर लगे स्टाल से वस्त्र वितरण का लाभ सैकड़ों जरूरतमंदों ने लिया इस अभियान का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के जिला महासचिव रविप्रकाश ने बताया कि संगठन ने अपने कार्य के एजेण्डे में इसे शामिल कर रखा है इसमें हम लोगों के घरों से ऐसे कपड़े जूते, ख़िलौने जो उनके काम के नहीं हैं फैशन से बाहर हो गए या छोटे हो गए हैं और वे किसी के काम आ सकते हैं तो उसे लेकर हम लोग विभिन्न माध्यमों, कार्यक्रमों व ब्यक्तिगत संपर्क करके जरुरत मन्दो तक पहुंचाने का काम कर देते हैं, हमारे इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग पुराने कपड़े, गरम कपड़े, कंबल, जूते, ख़िलौने आदि हम लोगों को देते हैं इस वर्ष हमें कपड़ो के साथ 250 नए कम्बल भी लोगों ने दिया जिसे हमारे कार्यकर्त्ता पात्र लोगों तक पहुंचा रहे हैं हमारा यह अभियान ठण्ढक जारी रहने तक चलता रहेगा इस अभियान में भागीदारी करने वाले सभी लोगों के प्रति भारत रक्षा दल आभारी है।




























































Leave a comment