खंड विकास अधिकारी ने गोपालपुर सरायख्वाजा मेँ पंचायत भवन का किया उद्घाटन
कादीपुर ।विकासखंड करौदी कला के गोपालपुर सराय ख्वाजा में नवनिर्मित पंचायत भवन का खंड विकास अधिकारी गौतमकृष्ण यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिव प्रकाश सिंह ने बीडीओ श्री यादव व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामप्रवेश शाही का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ श्री यादव ने कहा कि पंचायत भवन ग्राम पंचायत विकास के केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि यहां से न केवल प्रत्येक विकास की योजनाओं की जानकारी मिलती है बल्कि ग्रामीण अपने सुझाव व शिकायतें यहां दर्ज कर सकते हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामप्रवेश शाही ने कहा कि ग्रामीण अपने आवश्यक अभिलेख यहां से प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम प्रधान शिव प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहां कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भवन से ग्रामीणों से समय-समय पर संवाद होता रहेगा। इस अवसर पर दिलीप पाठक, दीपक सिंह, ह्रदय नारायण पाठक, दीपनारायण पाठक, जगन्नाथ पाठक, डब्बू सिँह आदि उपस्थित रहे।




























































Leave a comment