आजमगढ़ जनपद में इन बाजारों में साप्ताहिक बंदी की सूचनाएं लिस्ट जारी ,इन इन बाजारों में...
आजमगढ : उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 08 (2) धारा 2 के सपठित उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 के नियम 6 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्री विशाल भारद्वाज ने नगर पालिका, टाउन एरिया एवं कस्बा बाजार क्षेत्र के लिए वर्ष 2023 में परिपालन हेतु साप्ताहिक बन्दी के दिनों की स्वीकृति प्रदान किया है। जिसके अन्तर्गत आजमगढ़ एवं मुबारकपुर नगर पालिका, सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, अतरौलिया टाउन एरिया क्षेत्र में मंगलवार को हेयर कटिंग सैलून की दुकान, आजमगढ़ एवं मुबारकपुर नगर पालिका, सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, अतरौलिया टाउन एरिया क्षेत्र में गुरूवार को ड्राइ क्लिनर, लाण्ड्री एवं कपड़े की धुलाई से संबंधित प्रतिष्ठान, आजमगढ़ नगर पालिका में रविवार (सिविल लाईन, कलेक्ट्री कचहरी, रोडवेज, रैदोपुर, चौक क्षेत्र से ब्रम्हस्थान, पहाड़पुर बिलरिया की चुंगी, हर्रा की चुंगी, गुलामी का पूरा, सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र) एवं शनिवार (नदी उस पार के समस्त प्रतिष्ठान जैसे-सिधारी, नरौली, सर्फुद्दीनपुर, बेलईसा, हरवंशपुर, सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र) को अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान, सरायमीर टाउन एरिया में सोमवार को, मुबारकपुर नगर पालिका में मंगलवार को, फूलपुर टाउन एरिया में बुधवार को, निजामाबाद टाउन एरिया में शनिवार को, अतरौलिया टाउन एरिया में मंगलवार को, लालगंज टाउन एरिया में शनिवार को, ठेकमा बाजार में बुधवार को, जीयनपुर टाउन एरिया में शनिवार को, रानी की सराय बाजार में बुधवार को, बिलरियागंज टाउन एरिया में शुक्रवार को, मेंहनगर बाजार में बुधवार को, कप्तानगंज बाजार में बुधवार को, जहानागंज बाजार में शनिवार को, महराजगंज टाउन एरिया में शनिवार को, लाटघाट बाजार में शनिवार एवं मेहनाजपुर बाजार में शनिवार को अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठानों की बन्दी रहेगी।
-------जि0सू0का0 आजमगढ़-03.01.2023--------




























































Leave a comment