Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सावित्रीबाई फुले का जीवन महिला सशक्तिकरण को समर्पित था - केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैंप कार्यालय सात-कालिदास मार्ग पर सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने सावित्रीबाई के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह महान समाज सुधारक थी।
श्री मौर्य ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारतीय इतिहास में महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए लगातार संघर्ष करती  रहीं। भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता थी।
 भारतीय समाज में महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए उनके भीतर ज्ञान जगाने का उन्होंने सफल प्रयास किया। उनका पूरा जीवन महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा। उन्होंने निराश्रित महिलाओं, विधवाओं और  परित्यक्त महिलाओं को आश्रय दिया। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने जमकर आवाज उठाई।उनके संघर्ष और महान कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh