Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोपालदास नीरज के जयंती समारोह के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन कल

लखनऊः उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ द्वारा 4 जनवरी 2023 को अपरान्ह 4ः00 बजे से पद्मभूषण गोपालदास नीरज के जयंती समारोह के अवसर पर गीत यामिनी (कवि सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जितेंद्र कुमार कार्यकारी अध्यक्ष/प्रमुख सचिव भाषा विभाग उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी आज यहां  विनय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लखनऊ से संयोजक संचालक डॉ. सर्वेश अस्थाना, प्रयागराज से  यश मालवीय, आगरा सेे शशांक प्रभाकर, मैनपुरी से  बलराम श्रीवास्तव, इटावा से  राजीव राज, बदायूं से डॉ. सोनरूपा विशाल, गाजियाबाद से नंदनी श्रीवास्तव, लखनऊ से  योगी योगेश शुक्ल और  मुकेश त्रिपाठी प्रतिभाग करेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh