Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्रकारों के साथ उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर नहीं किया जायेगा स्वीकार -आशीष निषाद

अतरौलिया। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रांतीय सचिव प्रवीन मद्धेशिया के नेतृत्व में अहिरौला बाजार स्थित सीआईबी कार्यालय पर संपन्न हुई। बता दे कि सोमवार को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई बुढ़नपुर के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में पत्रकारों के हित तथा पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा पत्रकारों के हित के लिए पत्रकारों के साथ खड़ा है उक्त बातें प्रांतीय सचिव प्रवीन मद्धेशिया ने कही। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा संबंधित पत्रकार से फोन से दुर्व्यवहार करने की घटना की घोर निंदा किया जाता है और जरूरत पड़ने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी,इस तरह से पत्रकारो का उत्पीड़ित संगठन कभी बर्दाश्त नही करेगा। तहसील संरक्षक आशीष पांडेय ने बताया कि पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न को संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा इसके लिए संगठन सदैव हमेशा आगे रहने का कार्य करेगा, पत्रकार उत्पीड़न के लिए संगठन आगे तक की लड़ाई लड़ता रहेगा। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रांतीय सचिव प्रवीन मध्येसिया, संगरक्षक आशीष पांडेय,अध्यक्ष आशीष निषाद,उपाध्यक्ष राजेश सिंह,विवेक जायसवाल, राहुल मौर्य,विनोद राजभर, अरविंद सिंह,अजय दीपक सिंह, रुपेश तिवारी, रामनाथ राजू ,विजय कुमार,अमित यादव,आकाश मोदनवाल, सुमित उपाध्याय, शशी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh