Latest News / ताज़ातरीन खबरें

13 सूत्रीय मांगों को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

देवरिया।सलेमपुर  मनरेगा बहाल करने, ग्रामीण मजदूरों को वर्ष में 200 दिन रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण मजदूरों को रोजगार और सम्मानजनक मजदूरी की गारंटी दी जाए। भूमिहीनों को आवास और खेती के लिए भूमि आवंटित करने के साथ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएं। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।
राज्य कमेटी सदस्य कामरेड बलविंदर मौर्य ने कहा कि प्रदेश में पेंशन के लाखों आवेदन लंबित हैं और पुराने लाभार्थियों को भी समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग की।
यूनियन ने राशन में प्रति यूनिट 10 किलोग्राम खाद्यान्न, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर व बिजली निजीकरण पर रोक, बंद प्राथमिक विद्यालय खोलने तथा ग्रामीण गरीबों को मुफ्त इलाज और स्नातक तक मुफ्त शिक्षा की मांग उठाई।
मौर्य ने ठोका वंशी की दलित बस्ती में सड़क निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या दूर नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रेमचंद यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh