Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चिकित्सक डा. स्वस्ति सिंह को मिला डा. कनक गोयल अवार्ड

आज़मगढ़:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 97 वार्षिक  राष्ट्रीय महाधिवेशन, नैटकाॅन 2022 में डा. स्वस्ति सिंह को पुरस्कृत किया गया। डा. स्वस्ति सिंह को सुरक्षित मातृत्व के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 'डा. कनक गोयल अवार्ड' 2021-22 के लिए चुना  गया। उन्हें यह अवार्ड आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सहजानंद प्रसाद सिंह एवं महासचिव डा. जयेश लेले द्रारा प्रदान किया गया। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन का यह अधिवेशन 26-28 दिसम्बर 2022 को प्रयागराज(इलाहाबाद) में सम्पन्न हुआ। डा. स्वस्ति सिंह के पुरस्कृत होने से आज़मगढ़  जनपद गौरवान्वित हुआ है। विदित हो, कि डा. स्वस्ति सिंह आज़मगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ  के रूप में पिछले तीन दशक से चिकित्सा सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भ को सुरक्षित बनाने  तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के क्षेत्र में प्रशंसनीय  योगदान दिया है। जनपद की अग्रणी चिकित्सक होने के साथ डा. स्वस्ति सिंह समाज सेवा एवं निर्माण में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाती हैं। उनको मिले सम्मान से आज़मगढ़ जनपद भी सम्मानित हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh