Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ में दिन दहाड़े पैदल जा रहे छात्र पर हथियारों से लैस तीन युवकों का हमला

मऊ। गाजीपुर जिले के शादियाबाद निवासी साहिल कुमार बकवल स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वह पैदल ही कॉलेज जा रहा था। अभी वह बकवल मोड़ के पास पहुंचा था कि बाइक से आए तीन बदमाशों बाइक से आए। यहां साहिल को आवाज देकर रोका। जिसके बाद एक बदमाश बाइक से उतरा और साहिल को निशाना बनाते हुए गोली चला दी।
हथियारों से लैस बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की सुबह सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बकवल मोड़ के पास एक युवक को गोली मार दी। युवक पॉलीटेक्निक का छात्र है, घटना के समय वह कॉलेज जा रहा था। बदमाशों ने गोली चलाई, गनीमत रहा कि गोली चेहरे को छूते निकली। उधर दिनदहाड़े गोली चलने से बकवल मोड़ पर हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। 
वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। बदमाशों के इस बेखौफ घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा, सरायलंखसी एसओ सुनिल सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल को बीएचयू रेफर कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh