Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व प्रधान की पत्नी की हत्या, पूर्व प्रधान की हालत गंभीर, बरदह थाना क्षेत्र बेलवाना गांव की घटना

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा मोड़ बेलवाना में आज सुबह मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने अलाव ताप रहे बुजुर्ग दंपति पर ईंट और सरिया से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग दम्पति को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में आज सुबह करीब 7 बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अलाव ताप रहे बुजुर्ग दम्पत्ति कुमारी देवी व रामदुलार पर सरिया व ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल रामदुलार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि मृतका का पति रामदुलार पूर्व प्रधान है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh