Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर


प्रकाश हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, दोहरीघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

घोसीमऊ। कलेक्ट्रेट मऊ एवं तहसील घोसी के वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय  शनिवार को हृदयाघात से निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को न्यायिक एवं अधिवक्ता समाज के साथ सभी के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
   लगभग 45 वर्षों तक वकालत के क्षेत्र में सक्रिय रहे कालिका दत्त पाण्डेय  ने अपने पेशे के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने ने कभी भी अपने वकालत धर्म से समझौता नहीं किया।अपनी विद्वत्ता और कानूनी दक्षता के बल पर वकालत के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट रहे। अपने लंबे अधिवक्ता जीवन में उन्होंने अनेक मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए वकालत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वकालत के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान के बावजूद उनका व्यक्तित्व बेहद सरल, सहज और मिलनसार था। कनिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रति उनका व्यवहार सदैव सहयोगपूर्ण और मार्गदर्शक रहा। उनके निधन से अधिवक्ताओं के साथ ही उनके शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
   कालिका दत्त पाण्डेय  ने प्रकाश हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी मुक्तिधाम दोहरीघाट में की जा रही है। उनका अंतिम संस्कार उनके इकलौते पुत्र विजयादत्त पाण्डेय द्वारा मुखाग्नि देकर किया जाएगा।
     उनके अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी तादाद में अधिवक्ता, पत्रकार, समाजसेवी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसे विद्वान, अनुभवी और सरल व्यक्तित्व का जाना अधिवक्ता समाज के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh