Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरियादियों की बड़ी फरियाद को सुनकर जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने किया निस्तारण

कादीपुर सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 200 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निर्धारित अवधि में निस्तारित करने के के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  स्थानीय क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतो को सुनकर उनका निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया ।इस अवसर पर जिला पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूदेव सिंह ने लोगों से स्वेच्छा से गौशालाओं में दान देने की अपील की। उन्होंने लोगों से चावल, गेहूं ,भूसा, पुराने कपड़े एवं कंबल आदि दान दिए जाने की अपील की ।मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, डीसी मनरेगा अनवर शेख ,जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, परियोजना निदेशक कृष्णा करुणाकर पांडे ,एसडीएम शिव प्रसाद,सीओ शिवम मिश्र, तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह, बीडियो संदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh