पत्रकार समाज का दर्पण, निष्पक्ष होकर चलाएं कलम -प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार
Budhanpur अहरौला। ग्रापए के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार का एसोसिएशन क़ी तहसील बूढ़नपुर इकाई द्वारा मंगलवार देर शाम गोविंद साहब का दर्शन पूजन कर बलिया जाते समय देऊरपुर बाजार मे एसोसिशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, उपाध्यक्ष रज्जाक अंसारी व तहसील अध्यक्ष अखिलेश चौबे सहित सभी सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह मे आए प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने अपने सभी सदस्यो से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्ष होकर करने को कहा बताया क़ी एसोसिएशन के आप सभी मजबूत कड़ी है 75 ज़िलों में संगठन पत्रकारों के हित में काम कर रहा है सामारोह मे आए प्रयागराज के जिला महामंत्री पं दिगम्बर त्रिपाठी ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने को कहा इस समारोह मे एसोसिएशन के प्रति समर्पित पत्रकारों को प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ कुमार एवं जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने एसोसिएशन का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर तहसील अध्यक्ष अखिलेश चौबे ने सम्मानित किया सम्मानित प्रशस्ति पत्र पाने वालो मे दिनेश त्रिपाठी,संतोष कुमार मिश्र संतोष चौबे, हरिकेश विश्वकर्मा, राजबली निषाद, ओंकार मिश्रा, प्रवीण सिंह,राजन यादव रहे । अंत मे आयोजक राजबली निषाद और हरिकेश विश्वकर्मा ने आए सभी अतिथियों का आभार जताया ।।



























































Leave a comment