कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत
बुढनपुर:कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लहर पार गांव में रन बहादुर सिंह के आवास पर उनका स्वागत किया है। प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना अब तय हो गया है ।कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया है।प्रदेश सरकार में आये दिन भ्रष्टाचार हो रहा है।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के लहर पार गांव में रन बहादुर सिंह के आवास पर प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है ।ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हिमांचल की जीत या बता रही है ।कि जनता अब जागरूक हो चुकी है ।जैसे भाजपा को हिमाचल से उखाड़ फेंका है ।वैसे अब हर प्रदेश में भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। जनता महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है ।झूठ बोलकर भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है ।जनता इस हकीकत को भलीभांति जानती है। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि झूठ बोलकर झूठा वादा कर के सरकार में आने वाले लोगों की जनता जान चुकी है ।अब उनको पहचान चुकी है। आने वाले चुनाव में उन को करारा जवाब देगी ।कांग्रेस ने कभी झूठ नहीं बोला है ।जो वादा किया है वह किया है। चाहे वह किसानों की ऋण माफी रही हो ।या देश में विकास करने का काम रहा हो। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि जनता महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से परेशान है। आए दिन सड़कों पर गुंडागर्दी पुलिस का अत्याचार किसी से छुपा नहीं है। आने वाले चुनाव में जनता करारा जवाब देगी। और कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश व केंद्र में बनाने का काम करेगी। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह ,जितेंद्रनाथ मिश्र ,नरेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह, अनुज कुमार सिंह ,राज नारायण सिंह ,प्रेमा चौहान, जिला मंत्री मुन्नू यादव, सीमा भारती, अंजली पांडे, रीता मौर्या, अरविंद सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



























































Leave a comment