Latest News / ताज़ातरीन खबरें

01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय पोषण माह

लखनऊ: 31 अगस्त, 2022 प्रधानमंत्री  के विजन "सुपोषण भारत" (कुपोषण मुक्त भारत) पर आधारित पोषण अभियान एक बहु-मंत्रालयी कन्वर्जेन्स मिशन है। वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में "राष्ट्रीय पोषण माह" मनाया जाता है। इसी क्रम में पंचम राष्ट्रीय पोषण माह 01 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक मनाया जायेगा। यह जानकारी सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार  अनामिका सिंह ने दी। उन्होने बताया कि पोषण माह महिला और स्वास्थय, बच्चा एवं शिक्षा-पोषण भी, पढ़ाई भी, लैंगिक संवेदनशीलता आधारित पेयजल संरक्षण एवं प्रबन्धन, जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों हेतु परम्परागत खाद्य समूह को प्रोत्साहन थीम पर आधारित होगा। उक्त सभी थीम पर कार्य करने हेतु आई0सी0डी0एस0 के साथ-साथ स्वास्थय, पंचायती राज, शिक्षा, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलपूर्ति एवं ग्राम्य विकास विभाग की अहम भूमिका होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh