Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्कूलों में कम उपस्थिति देख नाराज हुए डीएम, कक्षा में पहुंचकर बच्चों पढ़ाया

देवरिया।विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षकों की गैरहाजिरी को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार सुबह उन्होंने विकासखंड बैतालपुर के कम्पोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही का औचक निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। शिक्षकों की उपस्थिति भी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिली।

औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले विद्यालय की उपस्थिति पंजिका और शिक्षकों की मौजूदगी की जांच की। कम संख्या में बच्चों के विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ शिक्षकों की समय से उपस्थिति पर भी विशेष नजर रखी जाए।

कक्षा में पहुंचे डीएम, बच्चों से पूछे सवाल

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सीधे कक्षाओं में पहुंचे और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने किताबों से संबंधित सवाल पूछकर यह जानने का प्रयास किया कि बच्चों ने अब तक कितना सीखा है। बच्चों के जवाब सुनने के बाद डीएम ने उनके लर्निंग लेवल को परखा और शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को विद्यालयों की नियमित निगरानी करने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। डीएम के अचानक पहुंचने से विद्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh