Latest News / ताज़ातरीन खबरें

136 परिषदीय विद्यालयों में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक

देवरिया लार। विकासखंड के 136 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित हुई। कंपोजिट विद्यालय गौरी अमेठिया में आयोजित बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, सहकारिता विभाग के एआर, ग्राम प्रधान, अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए। बैठक में बच्चों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से संवाद किया गया।गौरी अमेठिया में अभिभावकों ने उत्साह के साथ बैठक में सहभागिता की। शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षिक प्रगति और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति और टेस्ट में बेहतर परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बैठक में विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ विद्यालय से दूर रहने वाले और ड्रॉपआउट बच्चों को चिह्नित कर दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया।अभिभावकों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल तस्करी की रोकथाम के प्रति भी जागरूक किया गया। बच्चों के साथ हिंसा, दुर्व्यवहार और लैंगिक अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी संवेदनशील मामले की सूचना संबंधित विभाग को देने की जानकारी दी गई।बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई। दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने और पात्र बच्चों व परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जानकारी दी गई।बैठक में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, शिक्षक और अभिभावक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh