पीडीए चौपाल में गूंजा संविधान, आरक्षण और अधिकारों की रक्षा का संकल्प
बिलरियागंज (आजमगढ़):बिलरियागंज के इस्माइलपुर गोरिया में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनभद्र के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रहे । कार्यक्रम में पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि अविनाश कुशवाहा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीडीए चौपाल का मकसद समाज में अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिलकर उनके समस्याओं और मुद्दों पर बात करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपस में तालमेल बनाकर संगठन को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा और लोगो को संबोधित करते हुए संविधान, आरक्षण और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिलाया।इस पीडीए चौपाल में विधायक ने पीडीए समाज के लोगों का माल्यार्पण किया | इस दौरान उन्होंने संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, शिक्षा और लोकतांत्रिक भागीदारी पर अपने विचार रखे और उपस्थित युवाओं को जगाने का कार्य किया। साथ ही 2027 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनते ही विधान सभा क्षेत्र में तहसील, सौ शैया अस्पताल और एक डिग्री कॉलेज बनवाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान, आरिफ खान , हरेन्द्र यादव ,भीमा यादव ,रामबृक्ष यादव, केपी सोनकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


























































Leave a comment