Latest News / ताज़ातरीन खबरें

145 दिव्यांग बच्चों की जांच, 130 को उपकरण के लिए किया चिन्हित

•छह ब्लॉकों से पहुंचे कक्षा एक से 12 तक के दिव्यांग विद्यार्थी 
देवरिया।लार, समग्र शिक्षा अभियान और एलिम्को कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को लार ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन शिविर आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित शिविर में लार, सलेमपुर, भागलपुर, भाटपार रानी, बनकटा और भटनी ब्लॉक के कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत 145 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया।शिविर में बच्चों की आवश्यकताओं का परीक्षण और मापन कर उन्हें सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। इनमें से 130 बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कुल 223 उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। इनमें हियरिंग एड, 44 कैलीपर्स, 25 ट्राईसाइकिल, सात सीपी चेयर, छह व्हीलचेयर, 25 रोलेटर और 42 टीएलएम किट शामिल हैं।शिविर के संचालन में एलिम्को कानपुर से आए फैजल करीम, प्रवीण कुमार, बाल गोपाल चौधरी, आकाश सैनी, गजेंद्र शर्मा और फिजियोथेरेपिस्ट रजनी शुक्ला ने सहयोग किया। छह ब्लॉकों में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर वेद प्रकाश द्विवेदी, रामनयन यादव, ब्रजेंद्र नाथ तिवारी, संजय यादव, कर्मचंद, विनोद कुमार, राम प्यारे दूबे, कन्हैया लाल और मार्कण्डेय दूबे ने भी बच्चों के परीक्षण और पंजीकरण में सहयोग किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh