Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रेलवे माल गोदाम के पास 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। बिहार से करते थे सप्लाई

देवरिया।अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास बने माल गोदाम के खंडहर से 11 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुमित कांत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माल गोदाम के खंडहर में एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर बैठा है और अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान और प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कांत के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। मौके पर एक व्यक्ति पांच किलो गांजा के साथ मिला। कुछ देर बाद उसके दो साथी भी वहां पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में कुल 11 किलो गांजा बरामद किया गया 
पकड़े गए अभियुक्तों में अजीत गोड़ (62) पुत्र राम प्रवीण निवासी मुड़ियारी थाना मनियर जनपद बलिया, विनोद पांडे पुत्र दिग्विजय पांडे निवासी सेंदुआ पकड़ी थाना मदनपुर और दिलीप पांडे पुत्र शिव प्रकाश पांडे निवासी बरसात थाना बरहज  के रूप में हुई है 
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लाकर देवरिया में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार अजीत गोड़ शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh