Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बीडीसी के सदस्य ने किया रिस्ते मे आजी से छेड़खानी मुकदमा दर्ज

बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर की इन्द्रकला  पत्नी छोटे लाल पासवान ने सुबह के समय दुकान से चीनी लेकर आ रही थी। इसी दौरान सुनसान स्थान पर पाकर पीड़िता के गांव का ही  बीडीसी सदस्य श्रीकेश कन्नौजिया पुत्र छांगुर कन्नौजिया ने पीड़िता से छेड़खानी करने लगा। पीड़िता किसी तरह से छुड़ाकर अपना जान बचाकर,शोर मचाते हुए भाग गई। अनीता ने घर आकर सारी बातें अपने पति से बताई। युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पति ने यह बात सुनकर उसके पैर तले की जमीन खिसक गई। पीड़िता ने थाने मे तहरीर दिया जिसमें थानाध्यक्ष ने आरोपी से छेड़खानी के बारे में पत्रकारों के बीच पुछताछ किया जिसमें आरोपी ने बताया चुनावी रंजिश के चलते मुझे फसाया जा रहा है ऐसा मै नहीं कर सकता क्योंकि यह रिस्ते मे मेरी आजी लगती है और मेरे घर से थोड़ी दूर पर इसका घर है फिर थाने में युवक को बैठा कर मौके पर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने जा कर जांच पड़ताल किया और दोनों सुलह करने को तैयार हों गये लेकिन चुनावी रंजिश में हार जीत को लेकर एक साज़िश रची गई और  तहरीर के आधार  रात के ग्यारह बजे थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh