Latest News / ताज़ातरीन खबरें
चार पहिया वाहन ने स्कूटी चला रही युवती को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
बिलरियागंज/आजमगढ़ के थाना बिलरियागंज के बाजार पटवध सरैया स्थित कयार नदी पुल के पास स्कूटी से एक युवती आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। सामने से तेज स्पीड स्कॉर्पियो बच्ची को रौंदते हुए फरार हो गई। मृतका प्रीति यादव उम्र लगभग 18 साल पुत्री सितारे यादव ग्राम जलालुद्दीन पट्टी थाना बिलरियागंज की रहने वाली थी। अपने किसी काम से सरैया बाजार से होकर आजमगढ़ शहर की तरफ जा रही थी। रास्ते में पटवध सरैया नदी के पुल के पास सामने से आ रही तेज स्पीड स्कार्पियो स्कूटी सवार को कुचलते हुए भाग निकली। सूचना मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे और युवती को एंबुलेंस से मोर्चरी हाउस भेजा गया।



























































Leave a comment