Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दरोगा की करतूतों से समाजसेवी और दुकानदारों में रोष

फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य कस्बे में स्थित एक चाट का ठेला लगाने वाला दुकानदार फूलपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा के आर्डर पर छोला लेकर थोड़ी देर से पहुंचा। इससे दरोगा नाराज हो गए और दुकानदार को तरह-तरह की धमकी देते हुए कल से ठेला न लगाने की चेतावनी दे दी। पीड़ित दुकानदार ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बा स्थित बस स्टॉप पर एक चाट की दुकान से फूलपुर कोतवाली में तैनात माखन सिंह नामक दरोगा ने कुछ प्लेट छोले का आर्डर दिया और हमराही सिपाहियों संग मिलकर खाया । जिसके बाद चाट का पैसा मांगने पर चार्ट डिलीवरी में डेरी का बहाना बनाते हुए उक्त दरोगा ने गाली गुप्तारी देते हुए दुकान हटवाने तक की धमकी दे डाली  वही दुकानदार के मामा जिनका पीछे मिठाई की दुकान है मनोज मोदनवाल पुत्र मोतीलाल ने बताया कि शाम को दुकान पर काफी भीड़ होने के कारण ऑर्डर पहुंचने में देर हो जाती है लेकिन देरी का दरोगा द्वारा बहाना बनाकर पैसा देने में आनाकानी किया जा रहा था पैसा मांगने पर  दरोगा आगबबूला हो गए। दुकानदार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि कल से नहीं लगेगी तेरी दुकान। इस संबंध में पीड़ित के मामा ने एसपी से की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वही इस तरह के बर्ताव दरोगा द्वारा किए जाने पर स्थानीय दुकानदारों में व समाजसेवियों में रोष व्याप्त है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh