Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बीएमएस ने पौधरोपण कर वीरांगना अमृता देवी को दिया श्रद्धांजलि

आजमगढ़ :सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर परिसर में भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की ओर से रविवार को पर्यावरण दिवस का आयोजन कर पौधारोपण किया गया। जिला मंत्री अखिलेश सिंह ने  28 अगस्त को पर्यावरण दिवस  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। मगर भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस इसलिए मनाता है कि भारत ऋषि-मुनियों का देश है। हमारे पूर्वजों ने अनंत काल से ही पर्यावरण की चिंता करते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अनेक बलिदान दिया है। इसी कड़ी में 28 अगस्त 1730 को जोधपुर के राजा के आदेश पर उनके कर्मचारी खेजरी का पेड़ काटने आए तो अमृता देवी नामक महिला ने पेड़ से चिपक कर अपना सिर कटवाया था। उनका अनुसरण करते हुए उनकी दो बेटियों सहित 69 महिलाएं सहित 363 लोगों ने बलिदान दिया था। यह घटना दर्शाती है कि हमारे पूर्वज पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना बलिदान देने में भी नहीं हिचके थे। इसलिए भारतीय मजदूर संघ ने 28 अगस्त को ही पर्यावरण दिवस मनाता है। इस अवसर पर बीएमएस के प्रदेश मंत्री विपिन बिहारी पाठक,भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव, मंडलीय सचिव बीपीईए बृजेश कुमार गौतम, संजीव कुमार आदि रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh