Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कल सहकार भारती आजमगढ़ की जिला कार्यसमिति की बैठक

आजमगढ़। सहकार भारती आजमगढ़ की जिला कार्यसमिति की बैठक दिनांक 27 अगस्त 2022 को प्रातः 11बजे तमसा प्रेस क्लब में आहूत की गई है जिसमें सहकार भारती संगठन की विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए सदस्यता अभियान की समीक्षा आगामी सितंबर माह में आयोजित अभ्यास वर्ग शिविर आजमगढ़ मंडल की रुप रेखा विमर्श किया जाएगा जिला कार्यसमिति को बैठक  में  मुख्य अतिथि डा प्रवीण सिंह जादौन प्रदेश  महामंत्री सहकार भारती उत्तर प्रदेश होंगे एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजेश शर्मा जी एवम् विभाग संयोजक श्री विजय कुमार पांडेय रहेंगे ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सहकार भारती के जिला महामंत्री राजेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त जनपद में रहने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी एवम् विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे  अतः सभी सहकार भारती के पदाधिकारी समय से सहभागिता सुनिश्चित करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh