Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्कूली छात्र/छात्राओं में रिमोट सेन्सिंग तकनीकी के लिए चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊः 26 अगस्त,सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ0प्र0शासन,  आलोक कुमार की प्रेरणा एवं रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर, उ0प्र0, लखनऊ के कार्यवाहक निदेशक के निर्देशानुसार लखनऊ जनपद के विभिन्न स्कूल/कालेजो एवं विश्वविद्यालय के छात्रो हेतु रिमोट सेन्सिंग तकनीकी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान की शुरूआत की गयी है।
इस क्रम में न्यू वे सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, अलीगंज, लखनऊ के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को इस जागरूकता अभियान हेतु आमंत्रित किया गया। दिनांक 25 अगस्त, 2022 को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्र के कार्यवाहक निदेशक, डा0 पी0 कुँवर ने इस अभियान में आए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजन के अंतर्गत स्कूल आफ जियोइन्फारर्मेटिक्स के प्रभागाध्यक्ष, डा0 सुधाकर शुक्ला द्वारा छात्रो को रिमोट सेन्सिंग तकनीकी एवं उसकी उपयोगिता विषय पर एक व्याख्यान दिया गया।  तत्पश्चात् छात्रों हेतु एक क्विज का आयोजन किया गया, जिसका संचालन प्रभाग से सम्बद्ध कार्मिकों  अर्चना सिंह,  ममता शुक्ला,  विदुषी एवं  सादिया द्वारा किया गया एवं विजयी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।  कार्यक्रम के अंत में छात्र/छात्राओं को केन्द्र की प्रमुख प्रयोगात्मक प्रयोगशालाएं जैसे - कम्प्यूटर इमेज प्रोसेसिंग लैब, लिडार लैब, बैथीमेट्री लैब इत्यादि संचालित कार्याे को भ्रमण कराकर दिखाया गया।
भविष्य में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अन्य स्कूलों के छात्र/छात्राओं हेतु भी आयोजित किए जाएंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh