बलिया, अयोध्या, अमरोहा एवं बिजनौर में सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत
लखनऊ : प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद बलिया, अयोध्या, अमरोहा एवं बिजनौर में सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में विशेष सचिव नियोजन, अमृत त्रिपाठी ने शासनादेश जारी कर दिये हैं। शासनादेश के अनुसार त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद बलिया में सड़क निर्माण से संबंधित 02 कार्यों के लिए 632.76 लाख रूपये, अयोध्या में सड़क निर्माण से संबंधित 01 कार्य के लिए 149.27 लाख रूपये, अमरोहा में सड़क निर्माण से संबंधित 03 कार्यो के लिए 196.60 लाख रूपये तथा बिजनौर में सड़क निर्माण से संबंधित 05 कार्यों के लिए 92.91 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।
सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा संबंधित जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी। योजना के लिए स्वीकृत धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखी जायेगी। स्वीकृत की गयी धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तद्नुसार कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जायेगी।



























































Leave a comment