गोल्डेन कार्ड धारक को उसके परिवार सहित 5.लाख रूपये की सीमा तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का मिलेगा लाभ
लखनऊ:उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए साचीज के माध्यम से ‘‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना‘‘ एवं ‘‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लागू की गई है, जिसके अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का गोल्डेन कार्ड बनवाकर उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड धारक स्वयं अपने परिवार सहित को 01 वर्ष में रूपये 5.00 लाख की सीमा तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकता है।
श्रमिकों का गोल्डेन कार्ड बनवाने हेतु 25 जुलाई, 2022 से अभियान चलाया गया है। कोई भी पंजीकृत श्रमिक अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड व श्रमिक कार्ड सहित किसी जन सेवा केन्द्र/आरोग्य मित्र अथवा श्रम विभाग के स्थानीय कार्यालय से सम्पर्क कर अपना गोल्डेन कार्ड बनवा सकता है।
श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ विभिन्न निजी अस्पतालों को अनुमन्य किया गया है। अब तक लखनऊ मण्डल के 385754 परिवारों के 559039 पात्र निर्माण श्रमिक पंजीकृत किए जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक लखनऊ मण्डल में 19263 श्रमिकों का गोल्डेन कार्ड बनाया भी जा चुका है और अधिक से अधिक श्रमिकों को प्रोत्साहित और जागरूक करते हुए निरन्तर कार्ड बनाये जा रहे है।



























































Leave a comment