Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बहराइच भादौ मेला एव उत्सव के अवसर पर-नगर नानपारा में निकाली गयी कलश यात्रा

बहराइच - नानपारा नगर के दादी राणी सती मन्दिर से भादौ मेला एव उत्सव पर एक कलश व  निशान यात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाएं कलश धारण किए दादी राणी के भजनों पर थिरकते चल रही थी। बच्चे हाथ मे  निशान  लिए चल रहे थे जो यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थें। इस दौरान यात्रा में शामिल महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे दादी जी का जयकारा लगाते रहे। मंदिर पहुंचने के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राणी सती दादी के मंदिर में ज्योति जलाई गई और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। रातभर चले जागरण में गायको  एवं उनके सहयोगियों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए। मन्दिर अध्यक्ष रामसवरुप अग्रवाल ने बताया कि मन्दिर को तरह तरह की लाइटों सहित फूलों से सजाया गया शनिवार को मंगलपाठ व जाट जडूला कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस मौके पर सुरेश गोयल, मनोज टेकड़ीवाल, आनन्द पोद्दार, अमन शर्मा, अनुजा टेकड़ीवाल, उषा सिंघानिया, दीपक पाण्डे, मनोज कुमार, आदित्य, प्रतिमा अग्रवाल, आयुषी टेकड़ीवाल, आकांक्षा त्रिपाठी, नैना छापड़िया, श्रेया गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh