मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैम्प कार्यालय में तैनात पीएसएस ओएसडी मोती सिंह मौत की खबर से पैतृक गांव में छाया मातम,आजमगढ़ के बुढ़नपुर में है पैतृक निवास
बुढ़नपुर आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैम्प कार्यालय में तैनात पीएसएस ओएसडी मोती सिंह का बस्ती में कार एक्सीडेंट हो गया है।जिस कारण उनकी मौके पर मौत हो गई है।तो उनकी पत्नी उमा सिंह एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई है।पुलिस द्वारा लाश का पोस्टमार्टम लखनऊ में किया जा रहा है। बूढ़नपुर बाजार में उनका पैतृक निवास है।
परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के बूढ़नपुर बाजार निवासी मोती सिंह पुत्र स्व श्याम नरायन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैम्प कार्यालय में ओएसडी पद पर तैनात थे।बीती रात गोरखपुर से अपनी पत्नी उमा सिंह के साथ लखनऊ जा रहे थे।उनकी बहन की तेरहवीं थी।स्कार्पियो अपने खुद चलाते हुए जा रहे थे।उसमें शामिल होने जा रहे थे।स्कार्पियो से की अचानक नीलगाय के आने से स्कार्पियो टकरा गई।और मौके पर मोती सिंह की मौके पर मौत हो गई ।पत्नी उमा सिंह बुरी तरह घायल हो गयी।उनका इलाज लखनऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।वही आपको बताते चलें मोती सिंह एसडीएम के पद से 2018 में अम्बेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील से सेवानिवृत्त हो गए थे।उसके बाद आज तक मुख्यमंत्री के यहाँ ओएसडी के पद पर तैनात थे।इनके पास एक लड़के आलोक सिंह है।जो लखनऊ में ही कस्टम विभाग में है।दो लड़कियां है।जिनकी शादी पहले ही हो गई है।चार भाई में यह दूसरे नम्बर पर थे।पहले भाई का नाम लक्ष्मी सिंह, दूसरे भाई का नाम जवाहर सिंह, तीसरे भाई का नाम हीरा सिंह है।इनके अलावा कोई सरकारी नौकरी नही करते थे। इनके दो भाई जवाहर सिंह, व लक्ष्मी सिंह का निधन 5 वर्ष पहले ही हो चुका है।इनका गांव में एक और मकान है।50 वर्ष पूर्व इनका मकान बूढ़नपुर तहसील के हिस्समुद्दीनपुर में घर था।परिजनों में इनके भाई हीरा सिंह व परिजन लाश लेने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं।



























































Leave a comment