Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गांव में जाने वाला रास्ता टूट कर खराब,महिला का जबरदस्त विरोध, घटना का जिम्मेदार कौन?

बुढ़नपुर आज़मगढ़ : गांव में जाने वाला रास्ता टूट कर खराब हो गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी लग जा रहा है ।ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है

कोयलसा ब्लॉक के  कप्सा  गांव में जाने वाला रास्ता खड़ंजा मार्ग टूटकर कर खराब हो गया है। इससे आवागमन में बाधा हो रही है। वही खड़ंजा टूटकर खराब हो गया है। आये दिन लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस बात को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है। कि कई बार हम लोग तहसील में कई बार घेराव किया है। आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसी गांव के निवासी कैलाश का कहना है।  ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । बारिश में सड़क पर पानी लग रहा है। गांव वाले परेशान हैं। कोई कार्यवाही नहीं हुई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बात की शिकायत कई बार की गई कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी गांव के निवासी  अरुण का कहना कि खड़ंजा टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई इस संबंध में ग्राम प्रधान शैलेश कुमार ने बताया कि खड़ंजा मरम्मत के लिए प्रस्ताव ब्लॉक पर दे दिया गया है जैसे ही प्रस्ताव पास होगा खड़ंजा मार्ग बनना शुरू हो जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh