Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दीदारगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई
दीदारगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के रौनापार थानाध्यक्ष पद पर स्थानांतरण पर स्थानीय थाना दीदारगंज
में शुक्रवार को दिन में 11बजे एक भब्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोग एवम थाना के स्टाफ के लोगों ने उनके कुशल कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उपस्थित लोगों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया अपने स्वागत से अभीभूत थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने
रूधे गले से कहा कि आप लोगों ने जो कम समय में स्नेह एवम सहयोग दिया उसका हम आजीवनॠणी रहेंगे। इस मौके पर उपनिरीक्षक अतीक अहमद, महेश सिंह, संजय मौर्य, संदीप यादव, रणविजय, चंद्रशेखर मौर्य, मुकेश गिरी, सोनू , पत्रकार विवेकानंद पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।



























































Leave a comment