श्री कृष्ण की छठी भगवान के छठी के दौरान देवगांव प्रभारी द्वारा 16 प्रकार से पूजन अर्चन
लालगंज आजमगढ़ देवगांव कोतवाली में मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की छठी भगवान के छठी के दौरान देवगांव प्रभारी शशि मौलि पांडे द्वारा 16 प्रकार से पूजन अर्चन किया गया जिसमें असनान ,पंचामृत, वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, फूल, माला, धूप, दीप ,नैवेद्य सहित आदि पूजन सामग्री से भगवान का पूजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मंगल गीत गाय गए और छठी के दिन भंडारे में भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह ,क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी ,नायब तहसीलदार पंकज साही, चेयरमैन विजय सोनकर, उमाशंकर मिश्र, मेहनाजपुर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ,एसएसआई, तारकेश्वर राय, एसआई मनोज कुमार विश्वकर्मा, अनुपम जयसवाल चौकी प्रभारी, हेड मुहर्रिर मनोज कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल संतोष तिवारी भरत साहू यशवंत साहू सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment