Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बड़ी ख़बर-एक और मामले में बाहुबली रमाकांत यादव की जमानत खारिज
आजमगढ़। फूलपुर पवई सीट से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें कम होने के जगह लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। जेल में बंद रमाकांत यादव की एक और जमानत अर्जी बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में खारिज कर दी गई। रमाकांत के अधिवक्ता आद्या प्रसाद दूबे ने बताया कि लूट के मामले सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
मामला चकवल मतगणना स्थल पर एक कर्मी से लैपटॉप लूटने के प्रयास का है। पूर्व सांसद व वर्तमान में फूलपुर पवई सीट से सपा विधायक रमाकांत यादव पर सात मुकदमे दर्ज हैं। उनका नाम माहुल जहरीली शराब कांड के साथ ही विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान चकवल मतगणना केंद्र पर कर्मी से लैपटॉप लूट मामले में भी शामिल हो गया है।



























































Leave a comment