Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एकमुश्त समाधान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए -दयाशंकर सिंह

लखनऊ: 24 अगस्त, 2022 उ0प्र0 के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दया शंकर सिंह ने आज गोंडा बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को डग्गामारी ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने की साथ ही बस स्टैंड पर साफ-सफाई यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।  बसों के आवागमन के विषय में यात्रियों को जानकारी दिए जाने संबंधित विषयों पर अधिकारियों को निर्देश दिए एवं पूछताछ केंद्र को मजबूत बनाए जाने के के लिए कहा, जिससे कि किसी भी यात्री को परेशानी न हो। तत्पश्चात परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में विभागीय प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एकमुश्त समाधान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे वाहन स्वामी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन गाड़ियों की आरसी कटी है, उसकी वसूली की कार्यवाही करने में तेजी लाई जाए। बकाया राजस्व को किस्तों में जमा कराए जाएं, जिससे वाहन स्वामियों को सहूलियत हो, जिन गाड़ियों की आरसी कटी हो उन वाहन मालिकों के घर नोटिस चस्पा की जाए।
 दयाशंकर सिंह ने कहा कि राजस्व वसूली कि हर सप्ताह अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाए। ओवरलोडिंग डग्गामारी पर अंकुश लगाए जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो से 01 किलोमीटर के दायरे में पाई जाने वाली डग्गामार गाड़ियों  का प्रतिदिन चालान  किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनुबंधित बसों का सर्वे कर मांग पत्र का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh