Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री साई आई.टी.आई. लाफिया में छात्रों में मुख्यमंत्री टैबलेट योजना के तहत टैबलेट वितरण

लालगंज आजमगढ स्थानीय तहसील अंतर्गत  बुधवार को श्री साई आई.टी.आई. लाफिया  में शासन द्वारा निशुल्क टैबलेट वितरण योजना के अंतर्गत छात्रों में टैबलेट वितरण किया गया ।टैबलेट वितरण के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी लालगंज  मनोज कुमार रघुवंशी एवं संस्था के संस्थापक राजेश सिंह द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी ने कहा कि सरकार द्वारा टैबलेट आप सभी को दिया जा रहा है की आप लोग अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें हम लोग भी कभी आप लोग की तरह छात्र ही रहे हैं आप सभी छात्र खूब मेहनत करके पढ़िए और देश का नाम रोशन करें। इसीलिए शासन द्वारा आप सभी को बेहतर शिक्षा पाने के लिए शासन द्वारा टेबलेट दिया जा रहा है । टेबलेट पाने वालों में अभिषेक कुमार, विवेक कुमार ,अमित कुमार सिंह, अमन कुमार ,महेश कुमार सहित आदि छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया ।इस अवसर पर  प्रभारी निरक्षक देवंगाव शशिमौली पांडेय,ग्राम प्रधान लफिया विवेक सिंह ,ग्राम प्रधान कोटा खुर्द प्रदीप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ मांडलिक मंत्री अतुल सिंह ,साई ऑटो मोबाइल के मालिक आदित्य सिंह, प्राचार्य साई कॉलेज डॉक्टर बृजेश कुमार यादव , संस्था के समस्त स्टाफगढ़ क्षेत्र के सम्मानित गढ़मान्य  लोग उपस्थिति रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh