Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेजवा वेलफेयर सोसाइटी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

मेज़वा-फूलपुर/आज़मगढ़ : बुद्धवार  फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के पैतृक गांव मेजवा में कैफ़ी आज़मी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के कैंपस में अपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर एवं  वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 400 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।    डॉ अनुपमा सिंह (स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर अलंकार तिवारी (एंडोक्राइन योर मेटाबॉलिज्म विशेषज्ञ )डॉ हर्ष सिंह (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ) सीएचसी फूलपुर के डॉक्टर अधीक्षक डीएस यादव, और डॉक्टर अजीम ,सहनाज  और उनकी पूरी टीम और मिजवां वेलफेयर  सोसायटी के मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी और कंप्यूटर सेंटर, रोजगार ढाबा के जिला समन्वयक मनोज प्रजापति और पंकज ,जय किशन और पूरे स्टाफ उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh