Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मार्ग दुर्घटना महिला की मौत, बहू, पौत्र घायल

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के डुंभाव के पास बाइक की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार तरवा क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी 80 वर्षीया छवि देवी पत्नी स्व. बेचन की मंगलवार की रात तबीयत खराब होने पर उसकी बहू राधिका व पौत्र रजनीश बाइक से लेकर लालगंज जा रहे थे। तरवां-लालगंज मार्ग पर डुभाव गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। डॉक्टर ने छवि देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh