Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उत्तर प्रदेश में फिर से दिखी ऊर्जा मंत्री की असीमित ऊर्जा और ऊर्जा परिवार की असीम सेवा भावना-अमित कुमार सिंह

बलिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के छोर पर स्थित बलिया जनपद में63 एमवीए के बड़ी क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से नगर-देहात के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। 
इस प्रकरण की जानकारी जैसे उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा को हुई उन्होंने तत्काल समस्या के समाधान के लिए विशालकाय ट्रांसफॉर्मर को दक्षिणी उत्तराखण्ड के सितारगंज जिले से 900 किलोमीटर की दुर्गम दूरी से 4.5 दिन के कम रिकॉर्ड समय में मंगाया एवं बलिया में उसे स्थापित करने का निर्देश दिया। 80 मिट्रिक टन के ट्रांसफॉर्मर को कठिन मार्ग से लाकर दिन - रात एक करके श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व एवं बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र बलिया में स्थापित कर दिया  गया जो वाकई ऐतिहासिक कार्य है।
साथ ही श्री शर्मा ने पूर्व में इस प्रकार के घटिया ट्रांसफॉर्मर लगाने वालों के खिलाफ जाँच व सख्त कार्यवाही का करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने अधिकारियों से बड़ी क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने का भी निर्देश दिया। 
इस सम्बंध में पूर्व जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि वार्ड नम्बर 46 ब्लॉक गड़वार अमित कुमार सिंह उर्फ कल्लू सिंह नें बताया है कि पासको (POSOCO) ने 27 बिजली वितरण कम्पनी को बैन कर दिया है। इसके तहत 13 प्रदेशों को डिफाल्टर भी घोषित कर दिया  गया है। इसी के साथ यह जानकर हर्ष होगा की हमारा प्रदेश डिफॉल्टर लिस्ट से बाहर है। जो उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा, के कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि का ही नतीज़ा है,इसका सारा श्रेय उन्हीं को ही जाता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh