Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पंचायत अतरौलिया में विभिन्न स्थानों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

अतरौलिया आजमगढ़ । श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत अतरौलिया में भक्ति रस की बयार पूरी रात बहती रही। जगह-जगह पंडाल व स्टेज सजा कर नगर को भक्तिमय कर दिया गया। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बनाई गई झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। रात के 12:00 बजते ही चारों ओर भगवान कृष्ण के जयघोष से पूरा वातावरण कृष्ण जी के भक्ति में डूबा रहा और गुंजायमान रहा।बता दे कि बीती रात नगर पंचायत अतरौलिया में जगह जगह श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में मंदिरों को आकर्षक रुप से सजाया गया । पूरे नगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची रही। इस अवसर पर नगर के श्री कृष्ण त्रिमुहानी सेवा संघ अतरौलिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए मंच पर मल्लिका म्यूजिकल जागरण ग्रुप शाहगंज जौनपुर के द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण, शंकर, पार्वती ,दुर्गा जी ,गणेश जी ,काली जी, की झांकी एवं नृत्य गीत काली जी का तांडव, दुर्गा जी का तांडव, सुदामा चरित्र आदि प्रस्तुत कर के दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के आयोजक विक्की जायसवाल, विपिन कसौधन, सनी अग्रहरी, राहुल अग्रहरी, मुन्ना, विकास, हिमांशु विनायकर उर्फ़ टीटू, मोनू सोनी, लक्की सोनी आदि कार्यकर्ता प्रस्तुत भक्ति गीत पर नाचते और झूमते नजर आये। कार्यक्रम के अंत में गायक कलाकारों को कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनरी भेंटकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अतरौलिया की छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा* मैं बची राम जी की कृपा से * ग्रुप डांस करके दर्शकों का मन मोह लिया गया। एवं श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इन छोटी छोटी बच्चियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इसी क्रम में अतरौलिया के बरन चौक पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल मोदनवाल, राम जतन मोदनवाल ,महेश सोनी, अमित मद्धेशिया, गोपाल कसौधन, शिवकुमार अग्रहरि, कृष्णा गुप्ता उर्फ़ बाउ आदि कार्यकर्ता के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां शारदा म्यूजिकल आर्केस्ट्रा ग्रुप कौड़िया आजमगढ़ के कलाकारों शेर सिंह राणा, आर्गेनाइजर एंड सिंगर ,विवेक तिवारी के द्वारा प्रस्तुत *बम बम बोल रहा है काशी * के भक्ति गीत पर दर्शक दोनों हाथ उठाकर जयकारे के साथ झूम उठे।और भक्ति सागर में गोता लगाते नज़र आये।
इसी क्रम में अतरौलिया के राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा के कार्यकर्ता सियाराम अग्रहरि, वैभव चोरसिया, महेंद्र अग्रहरी, विवेक अग्रहरी आदि कार्यकर्ता द्वारा श्री कृष्ण सुदामा की झांकी पूरे नगर पंचायत में घुमाई गई जिसमें सुदामा नृत्य द्वारा लोगों का मन मोह लिया गया। इस प्रकार से पूरे अतरौलिया में विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh