बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भीड़ के दबाव में दो श्रद्धालुओं की मौत
वृंदावन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के समय हुई भारी भीड़ के दबाव के कारण बड़ा हादसा हो गया. भीड़ के कारण हुए हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 6 श्रद्घालु घायल बताए गए हैं. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है.
बताया जा रहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वर्ष में सुबह 1.55 बजे एक बार होने वाली मंगला आरती के लिए हजारों भक्त मंदिर प्रांगण में पहुंच गए. मंदिर में श्रद्धालुओं की क्षमता से कई गुना अधिक होने के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे में नोएडा सेक्टर 99 निवासी महिला निर्मला देवी पत्नी देव प्रकाश और रुक्मणि बिहार कालोनी निवासी व मूल निवासी जबलपुर राम प्रसाद विश्वकर्मा 65 वर्ष की मौत हो गई
मंदिर में जिस समय हादसा हुआ उस समय डीएम,एसएसपी ,नगर आयुक्त सहित भारी पुलिस बल मौजूद था. हादसा होते ही पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं को मंदिर से निकालना शुरू कर दिया. इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन, ब्रज हेल्थ केयर और सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया.



























































Leave a comment