Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं

लखनऊ: 18 अगस्त, 2022 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री  ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने की अपील की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh